मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में फहराया राष्ट्र ध्वज संयुक्त परेड की ली सलामी : गणतंत्र दिवस जबलपुर जिले में उत्साह, उमंग, शान और गरिमा के साथ मनाया गया। जबलपुर के पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम मैदान में मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शाल-श्रीफल भेंटकर मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा मनोहारी एवं आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। मुख्यमंत्री ने शांति और अमन के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आकाश की ओर छोड़े।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री निवास में हुई फेरी वालों की विशाल पंचायत : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में अगले तीन माह में अभियान चला कर सभी शहरी फेरी वालों को परिचय-पत्र दिये जायेंगे। शहरों में फेरी वालों के व्यवसाय के लिए स्थान चिन्हित किये जायेंगे। फेरी वालों को व्यवसाय के लिए कम ब्याज पर ऋण दिलाने की योजना बनायी जायेगी।